मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- बोचहां। ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर स्थित गरहां में शनिवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें लोहसरी पंचायत के सरपंच सह भटनी निवासी राममूरत राय के छोटे पुत्र मुन्ना कुमार (32) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। घटना से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन जाम कर दियाRs.। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर व एसआई नेहा कुमारी ने मामले की छानबीन की। लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक फोरलेन जाम रहा। मुन्ना के भाई विनोद यादव व विजय कुमार यादव ने बताया कि मोहन टोला से भोज खाकर सीतामढ़ी रोड स्थित धर्मपुर ससुराल जा रहा था। पिता, मां रुक्मिणी देवी, पत्नी कविता कुमारी व दो छोटे-छोटे बच्चे रो-रो कर बुरा हाल है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.