औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- गरमा फसल पर ग्रास हॉपर के प्रकोप को लेकर किसान चिंतित हैं। कीट क्यारी की क्यारी फसल चट कर जा रहे हैं। जो क्यारी आज हरी-भरी दिखती है दूसरे दिन वह पूरी की पूरी साफ़ दिखती है। रात-दिन में कीट फसल को स्वाहा कर दे रहे हैं। इससे किसानों भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है इसका कौन सा उपाय करें। परसा टोला रामपुर के किसान रामचंद्र सिंह बताते हैं कि उनका सूडान घास पूरी तरह कीट चट कर गया। हालांकि दवा के छिड़काव के बाद नियंत्रण हुआ है। खरीफ और रबी मौसम में भी ग्रस हॉपर कीट का प्रकोप हुआ था। खरीफ मौसम में कीट धान की नर्सरी चट कर गए थे तो रबी मौसम में गेहूं की उगती फसल को चट कर गए थे। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। अब गरमा फसल पर कीट का प्रकोप जारी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि फसल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.