नैनीताल, मई 12 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक को जोड़ने वाली शहीद बलवंत सिंह रोड पर स्थित काली पहाड़ी में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते एक हिस्सा अचानक दरक गया। इससे लगभग 100 मीटर रोड पर भारी मलबा आ गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से बेतालघाट और बर्धो से आ रहे निर्माण सामग्री से लदे मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक लगातार बारिश होने से मार्ग को नहीं खोला जा सका। इस कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पूरी तरह बंद रहने से चालकों को रात अपने वाहनों में ही बितानी पड़ी। वाहन चालक नवीन सिंह, जगदीश मेहता, पूरन कार्की और राजू गीरि ने बताया कि वे सभी निर्माण सामग्री लेकर आ रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिरा और सड़क बंद हो गई। रातभर उन्हें वाहनों में ही रुकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.