कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार तथा माननीय अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कटिहार के आदेश पर आज गरभेली पंचायत के धुसमर गांव में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। डीएलएसए की प्रतिनियुक्त टीम तथा जन साहस फाउंडेशन के जिला समन्वयक लव कुमार, सूरज कुमार और विभा कुमारी के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता शिविर में वरीय नागरिक के लिए लीगल सर्विस योजना 2016, मध्यस्थता , स्थाई लोक अदालत, संवाद, आशा और जागृति योजना 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित देव कुमार झा, चीफ एलएडीसी ने वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण, अधिकारों, मेंटेनेंस तथा उपलब्ध कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कानून...