देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को गरज- तड़प के साथ झमाझम बरसात हुई। बरसात के चलते गेहूं की कटाई पर ब्रेक लग गया। तेज हवा के साथ बरसात से कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गयी। इससे उसकी कटाई मुश्किल हो जायेगी। कुछ जगहों पर काट कर रखा डंठल और कटाई के बाद रखा गेहूं भींग गया। पूरे दिन काले बादल छाये रहे और रूक-रूक क बूंदाबांदी होती रही। इससे किसानों को ओला पड़ने की चिंता सताने लगी है। हालांकि बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों तेज धूप हो रहा था। धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा। गुरूवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में चारो तरफ काले बादल छा गये। दोपहर में गरज- तड़प के साथ बरसात होने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बरसात हुई। बेमौसम की बरसात के साथ हवायें चलने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.