आगरा, मई 2 -- जनपद में शुक्रवार की सुबह गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर व कस्बों के बाजारों में विगत दिनों की अपेक्षा शुक्रवार की दोपहर में भी लोग खरीददारी करते नजर आए। बारिश के बाद तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की अलसुबह अचानक आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। देखते ही देखते आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह के समय करीब एक घंटे तक हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। दिन के समय भी लोगों को तपिशभरी गर्मी से राहत जरूर मिल गई है। शहर के साथ ही सोरों, सहावर, अमांपुर समेत कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। कस्बाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.