गया, मार्च 18 -- जन अभियान, बिहार के बैनरतले सरकार द्वारा कराए जा रहे भूमि सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग उठी। मंगलवार को गया डीएम कार्यालय के समक्ष विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों ने धरना दिया और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। बिहार भूमि सर्वेक्षण पर रोक लगाने, भूमिहीनों को उजाड़ना बंद करने और उन्हें 5 डेसीमल बासगीत जमीन देने का वादा पूरा करने की मांग के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में गया जिले के बाराचट्टी, बोधगया, चंदौती, आमस, कोंच, टिकारी, परैया के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में मजदूर व भूमिहीन महिला व पुरुष शामिल हुए। गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए गया जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचे। वहां एक सभा का आयोजन हुआ। सभा के दौरान जन अभियान, बिहार के एक प्रतिनिधि मंडल डीएम डॉ त्यागराजन एसएम से मुलाकात की और अपनी मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.