गया, मई 16 -- मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब की रिफिलिंग और कारोबार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा के समीप एक मकान में करवाई करते हुए पुलिस भारी मात्रा में शराब और रिफिलिंग का सामग्री जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद जिले में शराब माफिया के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9700 विभिन्न ब्रांड के शराब के स्टीकर, खाली बोतलें और ढक्कन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा 95 लीटर स्प्रिट, 144 बोतल अंग्रेजी शराब और 174 फीस कैन बियर भी जब्त की गई है। ये सभी सामग्रियां शराब माफिया द्वारा मार्केट में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.