गया, जनवरी 8 -- गया-पटना हाइवे पर पाताल बिगहा के पास गुरुवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव फेंके जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे बालू डंपिंग यार्ड के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। युवक पैंट-शर्ट पहने हुए है और वह लगभग 25 से 30 वर्ष का है। शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। शव के पास पिस्टल मिलने के बाद मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक अपराधी था या उसे कहीं और हत्या कर यहां फेंका गया है। ...