गया, मई 17 -- गया का नामकरण गया जी करके पौराणिक और धार्मिक जिले का सम्मान किया गया है। गया जी नामकरण करने की चर्चा शहर से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। गया जी से सांस्कृतिक पहचान विष्णुनगरी को सम्मान दिए जाने का हर वर्ग के लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सूबे की सरकार की ऐतिहासिक निर्णय का खूब तारीफ हो रही है। तीर्थ पुरोहित पंडा जी, ब्राह्मण से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन गया जी नामकरण से खुश व उत्साहित है। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्राण महासभा, तीर्थ पुरोहित व कौटिल्य मंच से जुड़े लोगों अति प्राचीन गया का नाम गया जी करने का स्वागत किया है। महासभा व कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मिश्र व श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने कहा कि लंबे समय से गया जी नाम करने की मांग की जा रही थी। सरकार ने गया जी नामकरण कर...