गया जी, मई 21 -- बिहार के गया जी से बड़ी खबर सामने आई है। गया जी में 4 बसें धूं-धूं कर जल गईं। बताया जा रहा है कि यहां सरकारी बस स्टैंड के पास महारानी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से महारानी की चार बसें जल गईं। एक साथ 4 बसों में आग लगने से वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना सुबह 3:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग कैसे लगी? अभी इसका पता नहीं चल सका है। बस में आग लगने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में धूं-धूं कर जलती बसों को साफ देखा जा सकता है। कुछ दूरी पर कुछ लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। यह भी पढ़ें- बिहार मे 250 से ज्यादा सार्वजनिक वाहन चलाने का प्लान,सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.