गया, जनवरी 11 -- विष्णुपद थाना क्षेत्र के चंपत गली में रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र दुखन सरया गांव निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर के रूप में हुई है। वह पिंडदान को लेकर यजमान के साथ शनिवार को गया जी आया था। जानकारी के अनुसार, बिंदेश्वरी ठाकुर चंपत गली स्थित एक मकान में ठहरा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश वह मकान की छत से नीचे गिर गया। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। विष्णुपद थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल म...