गया, फरवरी 15 -- गयाजी में शनिवार को बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी अनिल रवानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक अन्य साथी अमित कुमार को भी दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों के पास से 96 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद पूरे आपराधिक नेटवर्क को खंगालने का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.