गया, मई 26 -- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत गया जी जंक्शन पर चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत सोमवार को आरपीएफ की टीम ने पांच बालक को रेस्क्यू किया। बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सुपुर्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार के मार्गदर्शन में तथा डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज के नेतृत्व में गया जंक्शन सहित आसपास रेल क्षेत्र में बाल मजदूर और मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान गया जंक्शन पर की गई कार्रवाई में पांच बालक को रेस्क्यू किया गया। बताया गया कि प्लेटफार्म संख्या एक के हावड़ा इंड फूट ओवरब्रिज के पास पांच बालक को डरा एवं सहमा हुआ देखा गया। पास जाकर पूछने पर पांचों बालक ने अपना नाम व पता बताया। इसमें से तीन मुफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.