गया, जनवरी 9 -- राज्य सरकार ने गया जी में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले को एसएसपी समेत पांच नए प्रशासनिक अधिकारी मिले हैं। यह उलट फेर सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी रहे 2015 बैच के तेजतर्रार आईपीएस सुशील कुमार को गया जी का नया एसएसपी बनाया गया है। खास बात यह है कि सुशील कुमार इससे पहले गया जी के इमामगंज अनुमंडल में एएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है। उनकी तैनाती से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और सशक्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान एसएसपी आनंद कुमार को अहम जिम्मेदारी देते हुए पटना विधि-व्यवस्था का डीआईजी बनाया गया है। इसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.