जहानाबाद, जुलाई 11 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठन जिला गया जी पूर्वी का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इनके नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। जहानाबाद लोकसभा संयोजक प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि श्री शर्मा एक कुशल संगठनकर्ता है। इनके अध्यक्षीय कालखंड में जहानाबाद भाजपा का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हुआ था। संगठन में उनके सौम्य व्यवहार व कार्यकर्ता संस्कृति की वजह से उनकी सर्वमान्यता रही है। पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के प्...