गया, जनवरी 28 -- राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारी व कर्मचारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है। मौसम बदला है, अब अधिकारी और कर्मचारी भी बदलें। जनता मालिक है और उसे परेशान करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आमस के अंचलाधिकारी (सीओ) और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही आमस के सीओ के खिलाफ निगरानी जांच के भी निर्देश दिए गए ह...