गया, फरवरी 5 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ टीम ने गुरुवार को करीब चार लाख रुपये मूल्य के आठ किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि कुमार इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीए पर जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधि की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर एक लावारिस बैग मिला। बैग से गांजा था। मौके पर गया नगर प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार की उपस्थिति आठ किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। सब इंस्पेक्टर जावेद एकबाल की लिखित शिकायत पर गांजा को जीआरपी थाने को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.