गया, फरवरी 5 -- गया जंक्शन के दो-तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पुनर्निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए मेगा ब्लॉक के कारण गुरुवार से गया-पटना सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। मेगा ब्लॉक के कारण दो और तीन नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों का परिचालन 45 दिनों तक पूरी तरह बंद रहने से 21 मार्च तक ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया। इसके कारण गुरुवार को यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक के कारण धनबाद की ओर से आने वाली अप लाइन की ट्रेनें एक नंबर प्लेटफार्म से और डीडीयू की ओर से आने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म होकर चल रही हैं।मेगा ब्लॉक अवधि में गया से पटना के बीच आठ ट्रेनों का चाकंद स्टेशन से परिचालन किया गया जा रहा है। यात्र...