गया, अक्टूबर 24 -- लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच रेलवे ने गया जंक्शन पर यात्रियों के लिए एक विशेष पहल की है। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन सहित कई रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को छठ उत्सव का मधुर एहसास होने लगा है। अनाउंसमेंट सिस्टम से छठ गीतों के मधुर धुन की गूंज से यात्रियों में उल्लास का माहौल दिखने लगा है। स्टेशनों पर छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। ट्रेन अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से भोजपुरी छठ गीत बजाए जाने से यात्री भावविभोर हो रहे हैं। इस तरह गया जंक्शन का माहौल भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग गया। शुक्रवार को ट्रेन से उतरते ही यात्रियों के चेहरों पर खुशी और घर लौटने का उल्लास साफ झलक रहा था। कई महिला यात्री छठ गीतों को सुनते हुए झूमने लगीं और उनके बोल गुनगुनाए। रेल सूत्रों ने बताया कि इ...