गया, दिसम्बर 16 -- गया कॉलेज के प्राचार्य को को उर्दू अनमोल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया उर्दू मास सोसाइटी फॉर पीस, हैदराबाद की ओर से यह सम्मान दिया गया। अध्यक्ष डॉ. मुख्तार अहमद फरदीन ने प्रधानाचार्य को शाल, गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अवार्ड से नवाजा। सम्मान समारोह में कॉलेज के मार्कंडेय पांडेय, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल हई तथा व मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बताया कि प्राचार्य की उर्दू से मित्रता बेमिसाल है। उनके सहयोग से कॉलेज के उर्दू विभाग में नई ऊर्जा आई है। गया कॉलेज के उर्दू विभाग में विद्यार्थियों के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.