गया, मई 16 -- गया शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए जल्द पिंक बस सेवा की शुरुआत होगी। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। प्रथम चरण में सरकार ने गया शहर को दो पिंक स्पेशल बसों की सुविधा उपलब्ध करायी है। रूट का निर्धारण कर एक सप्ताह में परिचालन शुरू किया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम गया डिपो के नियंत्रण में दोनों पिंक बसों को संचालित किया जाना है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक बसों को चलाने के लिए महिला चालक व महिला संवाहक से कार्य लिया जाना है। गया शहर में महिलाओं व छात्राओं के लिए सुरक्षित व सुविधायुक्त उपलब्ध परिवहन सेवा होगी। इसके लिए सरकार व प्रशासन क्रियाशील है। हिन्दुस्तान अखबार का बोले गया अभियान में गया कि महिलाओं ने गया शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष रूप से पिंक बसों का परिचालन कराने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.