गया, दिसम्बर 4 -- गया एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो की गया-दिल्ली फ्लाइट संख्या 6ई 2416 अचानक रद्द कर दी गयी। इसमें वियतनाम के 35 यात्रियों सहित अन्य यात्री परेशान रहे। सभी यात्री सुबह नौ बजे से एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उन्हें दोपहर 12:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। दिल्ली से मुंबई जाने के लिए यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट 6ई 6773 निर्धारित थी। इसके लिए सभी के पास वैध टिकट और बोर्डिंग पास भी जारी कर दिया गया था। हालांकि बोर्डिंग पास मिलने के बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना ने यात्रियों को झटका दे दिया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को केवल इतना बताया गया कि गया-दिल्ली फ्लाइट विलंब है और आगे चलकर रद्द कर दी गयी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर मौजूद कर्मियों ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपने-अपने टिकटें रद्द करा लें। पूरे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.