सीवान, फरवरी 16 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर लेवाड़ी गांव से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में किशोर के परिजनों ने सिसवन थाने में एफआईआर कराई है। लापता किशोर स्थानीय निवासी कमरुद्दीन अंसारी का पुत्र आमीर अंसारी है। परिजनों ने थाने में दिया आवेदन ने कहा है कि 12 फरवरी के 3 बजे शाम के बाद से उसका पुत्र आमीर अंसारी लापता है। किशोर का पता नहीं चल रहा है। जिससे परिजन परेशान है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है व किशोर का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.