नई दिल्ली, जुलाई 20 -- शेफाली जरीवाला के निधन से पराग त्यागी दर्द और सदमे में हैं। उन्हें अभी तक यकीन नहीं है कि उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही है। पराग लगातार शेफाली की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अपना दर्द बयान कर रहे हैं। अब उन्होंने शेफाली का नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अपनी बहन के बच्चों के साथ खेलते देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पराग ने बताया कि वो हर किरदार में बेस्ट थीं।पराग ने शेयर किया शेफाली का वीडियो पराग ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "परी, इस ब्रह्मांड की सबसे अच्छी मौसी। आर्या, कियान, मस्तीखोर मासी के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह हमेशा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थी। परी जिंदगी के हर किरदार में बेस्ट थी। हमेशा बहुत प्यार और खुशियां देती। परी से प्यार करने वाले सभी प्यारे द...