बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला के खिलाफ जिले में गम और गुस्सा है। बुधवार की शाम को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। पुतला भी फूंका गया। नगर के शहीद पार्क चौक से भाजपा एवं फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। हाथ में मोमबत्ती लिए लोग ओक्डेनगंज चौराहा स्थित सेनानी उमाशंकर की प्रतिमा के पास पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, अरूण सिंह बंटू, अभिजीत सिंह अंकुर, अशोक गुप्त, अरविंद गांधी, घनश्याम दास जौहरी, रजनीकांत सिंह, टुनटुन सराफ, आकाश पटेल आदि थे। उधर, दवा प्रतिनिधियों ने भी बुधवार की शाम शहीद पार्क चौक से कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शहीद पार्क पहुंचे। इस दौरान आलोक मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, कमलेश, अखिलेश, राकेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.