चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव की नामसी अंगरिया की विगत 24 जून को धारदार हथियारों से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 27 जून को एक नाले से वृद्धा का शव बरामद किया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गांव के ही दो युवकों सुरसिंह चेरोवा (19) और मोरंग सिंह अंगरिया (20) की हत्या कांड में संलिप्तता का पता चला था। पुलिस ने बताया कि गम्हरिया में सड़क किनारे एक हंड़िया गोदाम में युवकों के साथ वृद्धा की अनबन हुई थी। जिसके बाद वृद्धा ने आवेश में आकर युवकों पर दाऊली फेंका था। इसी गुस्से में दोनों आरोपियों ने वृद्धा को रास्ते में अकेला पाकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से दोनों युवक फरार थे। इधर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.