आदित्यपुर, फरवरी 22 -- गम्हरिया। विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर-2 के 33 केवी के सभी फीडर और 11 केवी फीडर से रविवार दोपहर 10.30 बजे से संध्या 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर के बदलने, एबी स्विच मरम्मत, वीसीबी मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ व छठे फेज, सापड़ा, ट्रेनिंग स्कूल मोड़, चित्रगुप्त कॉलोनी, गायत्री नगर, प्रखंड कॉलोनी, गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपर्युक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.