अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिला कारागार मरैला में नशा उन्मूलन एवं बंदियों के कानूनी अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बंदियों को नशे से होने वाली हानियों एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। एडीजे ने कहा कि नशा एक अभिशाप एव बुराई है जिससे मानव का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू तथा अन्य धूम्रपान का प्रयोग करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से हानि पहुंचाने के साथ ही वातावरण को भी प्रदूषित करता है। मौजूदा समय में युवा वर्ग नशे की लत के ज्यादा शिकार हो रहे हैं ...