कोडरमा, अक्टूबर 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना लोकाई स्थित बंद पड़े ब्लू स्टोन माइंस के समीप रविवार की सुबह लोकाई निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमार का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े। मृतक के पिता गोविंद साव ने बताया कि उनका बेटा सोनू शनिवार को सुबह घर से निकला था। रविवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों का आरोप है कि सोनू की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और उसका चेहरा गमछे से बंधा हुआ था। इससे आशंका गहराती है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्त...