जहानाबाद, अक्टूबर 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। इसके साथ ही पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कार्यकर्ता लोग सक्रिय हो गए हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में यह देखा जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की पहचान उनके गमछा बन गया है। सड़क पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की पहचान उनके गमछे से किया जा सकता है। पीला, हरा, नीला,भगवा,लाल रंग के गमछा देखकर उम्मीदवारों की पहचान की जा सकती है। पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले किसी पार्टी का प्रतीक गमछा नहीं होता था। उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ता ज्यादातर सफेद खादी के कपड़े और गमछा रखते थे। जिससे शालीनता झलकती थी। अब तो कार्यकर्ताओं में खादी का चलन ही समाप्त हो गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.