मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मंसूरपुर। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दम्पति व उनकी बेटी का शव गांव जडौदा में लाया गया। तीन शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गयी। कुछ देर के लिए शवों को घर पर रखा गया। उसके बाद गमगीन माहौल में उनकी अंतिम संस्कार किया। हादसे के बाद से गांव में मातम छाया रहा। सोमवार को भी घरों में चुल्हे नहीं जले। आसपास के लोगों ने परिवार का ढांढस बंधाया। रविवार देर शाम बाइक से सोनू, उसकी पत्नी राधिका, बेटी रिया व बेटा काला निवासीगण गांव जडौदा थाना मन्सूरपुर गांव जा रहे थे। जानसठ रोड पर फ्लाईओवर कट के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गयी। हादसे में सोनू, उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गयी। जबकि बेटा का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को तीनों शवों ...