हापुड़, जनवरी 13 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका दफीना मंगलवार की सुबह को मायके पक्ष के द्वारा किया गया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने शामिल न होने से मायके पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के गांव निवासी रिजवान अली की बेटी सालवा का निकाह करीब एक माह पूर्व गांव के ही रहने वाले फराहन अली के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही उनकी बेटी ससुराल में किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहने लगी। बताया गया है कि रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। सुबह को सालवा के कमरे में बंद होने की सूचना मिली। सूचना पर परिवार के लोग समेत और पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने फोरेसिंग टीम की मौजूदगी में कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया। जहां महिला के शव को फंदे से उतारा गया। वहीं मृतका के ससुराल प...