सीतापुर, अगस्त 17 -- सीतापुर, संवाददाता। शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के बाद की याद में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को बड़े इमामबाड़े से जुलूस उठाया गया, जो अपने तय रास्तों से होता हुआ कजियारे चैराहे और फिर पटिया होते हुये जुलूस हाजी साहब की कर्बला पहुंचा। इस दौरान नोहेख्वानी होती रही और अजादार गमगीन माहौल में मातम करते रहे। कर्बला में ताबूत को नम आंखों के साथ दफ्न किया गया। जुलूस के रास्तों में अजादारों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और खाने-पीने की सबीलें लगाई गईं। जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शाही साज-सज्जा के निकला जुलूस, ऊंट व दुलदुल बने आकर्षण : महमूदाबाद संवाद के अनुसार कर्बला के शहीदों की याद में प्रो. अली खान के नेतृत्व में किला महमूदाबाद से रविवार की दोपहर परंपरागत जुलूस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.