बागपत, फरवरी 7 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के सराय-पुरा महादेव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई पिज्ज़ा शॉप के दो कर्मचारियों की मौत के बाद गमगीन माहौल में दोनो युवकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने में लगी हुई है। क्षेत्र के पुरा महादेव गांव निवासी गोविंद पुत्र महेश, अमन पुत्र लोकेश और विशेष पुत्र बबलेश सराय कस्बे में पिज्ज़ा शॉप पर काम करते थे। गुरुवार की रात तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे जब वह बुढ़सैनी गांव के समीप पहुँचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें गोविंद और अमन की मौत हो गई थी और विशेष को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक अमन के पिता लोकेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.