मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद गांव हुसैनपुर कलां पहुंचे अनस के शव को गमगीन माहौल में नम आंखों से सपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। गांव हुसैनपुर कलां निवासी 22 वर्षीय अनस ने गत 19 नवम्बर को अपने जिस्म पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिसे गंभीर हालत में डाक्टर ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनस ने आग लगाने का कारण पुलिस द्वारा उसका उत्पीड़न करना बताया था लेकिन उसके पिता मुरसलीन ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने पुत्र की बात का खंडन कर दिया था। एसएसपी संजय वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल को मामले की जांच सौंपी थी। एसपी देहात की जांच के बाद एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए थे। बुधवार में उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.