सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- चिलकाना। कोतवाली बेहट क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकराने पर शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चिलकाना क्षेत्र के गांव तिड़फुआ निवासी विजय कुमार और मनीष कुमार भी शामिल थे, जिनका गमगीन माहौल रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार को विजय कुमार और मनीष कुमार पुत्र मेमचंद गांव तिड़फवा में गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतको का पार्थिव शरीर गांव पंहुचे तो हर किसी आंख नम हो गई। मृतक परिवार के चार भाईयों में विजय सबसे बड़े थे और मनीष तीसरे नंबर के थे। मृतक विजय के तीन लड़की और एक लड़का है, जबकि मनीष कुमार के आठ और दस साल के दो बेटे हैं। वहीं, बेहट विधायक उमर अली खां और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम...