सहारनपुर, जनवरी 21 -- सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मृतकों के पैतृक गांव खारीबांस में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हादसे ने ग्रामीणों सहित सभी को झकझोर दिया है। मंगलवार देर रात गांव के शमशान घाट पर एक ही परिवार के पांच लोगों के शव पहुंचने पर लोगों भारी भीड़ उमड़ गई। एक साथ पांच चिताओं को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे। घटना के बाद गांव के कईं घरों में चूल्हा तक नहीं जला। मृतक अमीन अशोक राठी, उनकी मां, पत्नी और दो किशोर बेटों के शव देखकर हर कोई गमगीन था। परिजनों और रिश्तेदारों के आंसू नहीं रुक रहे थे। सभी के मन में बस यही सवाल था कि कोई इतना बडा आत्मघाती कदम कैसे उठा सकता है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, आसपा नेता राव केसर सलीम, भाजपा नेता पवनसिंह राठौर, पवनसिंह रावल, जितेंद्र राठी सहित कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.