मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाने की पुलिस ने चतुर्भुज स्थान चौक पर अफरोज उर्फ गब्बर को 415 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जब्त स्मैक की पुष्टि आरएफएसएल (क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) से हो चुकी है। चार्जशीट में पुलिस के छह गवाह हैं। इसमें मात्र एक न्यायालय में पेश हुआ। लंबे समय तक इंतजार के बाद जब पुलिसकर्मी गब्बर के खिलाफ गवाही देने नहीं आए तो कोर्ट ने आरोपित को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। दरअसल, गब्बर शहर के कुख्यात स्मैक तस्कर मनोज साह से जुड़ा है। मनोज से माल लेकर शहर में पैडलिंग करता है। मनोज साह को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में मनोज को गोली लगी थी। इसके बावजूद बड़े स्मैक माफिया के गिरोह के खिलाफ पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.