रामपुर, फरवरी 20 -- नगर पंचायत सैफनी में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। सपा से जुड़े चेयरमैन फैजान खां और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) पुष्पेंद्र राठौर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच में हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने गुरुवार को शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेज दी है, जिससे विभाग और स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि जनवरी माह में नौ सभासदों ने सपा से जुड़े सैफनी नगर पंचायत के चेयरमैन फैजान खां और निवर्तमान ईओ पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से शिकायत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और टीएसी जांच कराने की मांग की थी। आरोप था कि बिना बोर्ड की बैठक कराए ही फर्जीवाड़ा कर चेयरमैन ने अपनी निजी संपत्ति पर करोड़़ों रुपयों के कार्य कराए हैं। इतना ही नहीं...