जहानाबाद, जून 11 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडे ने गबन के आरोपी सेवानिवृत जनसेवक की तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि घोसी प्रखंड में पदस्थापित अरविंद प्रसाद सिंह पर सात विकास योजनाओं में अनियमितता एवं राशि का गबन करने का आरोप था। मामला प्रकाश में आने के बाद इस संबंध में घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी एवं संबंधित जन सेवक को राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने एवं राशि जमा करने के निर्देश मिलने के बाद संबंधित जन सेवक के द्वारा 8 लाख 81 हजार 500 जमा कर दिया गया। राशि जमा करने के बाद डीएम ने माना कि इनके विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रमाणित होते हैं। संचालन पदाधिकारी द्वारा जन सेवक अरविंद प्रसाद सिंह को दोषी मानने के बाद उनसे द्वितीय स्पष्टीकरण की मांग की गई। जिलाधिकारी के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.