अमरोहा, फरवरी 4 -- गजरौला। गन्ने से भरे ट्रक ने रेलवे फाटक का बूम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। काशन से ट्रेन को पास कराया गया। आरपीएफ ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गन्ने से भरा ट्रक सोमवार की रात मंडी धनौरा की तरफ जा रहा था। फाजलपुर फाटक पर ट्रेन पास करवाने के लिए गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। तभी चालक ने ट्रक की टक्कर मारकर फाटक का बूम तोड़ दिया। बूम टूटने की जानकारी गेटमैन ने अपने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक कब्जे में ले लिया। काशन से ट्रेन को पास कराया गया। आरपीएफ के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अमरोहा निवासी चालक नबाव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...