अमरोहा, फरवरी 9 -- हाईवे के सर्विस रोड पर गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद काफी देर अफरा-तफरी मची रही, यातायात भी बाधित हो गया। हादसा बीती रात अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित हाईवे किनारे बसे मोहल्ला इकबाल नगर में हुआ। तेज रफ्तार से जा रहा गन्ने से लदा ट्रक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर पलट गया। पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों द्वारा बनाई गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक पलटते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लदा हुआ था, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद सर्विस रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कर राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.