महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। चोटी बेधक कीटों ने गन्ना किसानों की परेशानियों को बढ़ा दी है। ऐसे में गन्ना विभाग के साथ सिसवा मिल ने संयुक्त रूप से किसानों को पहले ही सचेत कर दिया है। कहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ गन्ने की फसल में चोटी बेधक का प्रकोप बढ़ रहा है। चोटी बेधक कीट गन्ने की खेती में एक अभिशाप है। इसके प्रकोप को रोकना बदलते मौसम में किसानों के लिए बहुत जरूरी है। महराजगंज जिले के सिसवा, ठूठीबारी, घुघली, निचलौल, गड़ौरा क्षेत्र के करीब 40 हजार किसानों ने इस साल गन्ने की खेती किया है। लेकिन वातावरण में नमी और तापक्रम में दिन-प्रतिदिन अत्यधिक उतार-चढ़ाव से गन्ने की खेती में चोटी बेधक का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को चोटी बेधक को नियंत्रित करने का सुझाव दिया है। बताया गया है कि महराजगंज में...