बिजनौर, जून 18 -- गन्ने को बीमारियों के मकड़जाल से निकालने के लिए 400 टीमें जुटी हैं। खेत पर बीमार गन्ने को उखाड़कर बाहर फेंका जा रहा है। टीम खेतों पर किसानों को बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए बचाव का तरीका बता रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को गन्ने की बीमारियों के प्रति सुपरवाइजर जागरुक कर रहे हैं। गन्ना विभाग, गन्ना समिति और चीनी मिलों की टीम खेत-खेत पर जाकर किसानों को बीमारियों के बारे में बता रही है। जिले में गन्ना सर्वे चल रहा है। गन्ना सर्वे में गन्ना विभाग, गन्ना समिति और चीनी मिलों की करीब 400 टीम शामिल है। एक टीम में दो लोग शामिल है। सभी 400 टीम किसानों के खेत-खेत पर पहुंचकर सर्वे कर रही हैं तो वहीं किसानों को गन्ने की बीमारियों के बारे में भी जागरुक कर रही है ताकि ...