पीलीभीत, मई 24 -- परंपरागत खेती-किसानी से हटकर सह फसली के प्रति किसान कदम बढ़ा रहे हैं। खेतों में गन्ने के साथ अदरक की खेती भी की जा रही है। जिससे आमदनी का अतिरिक्त जरिया बन रहा है। प्रगतिशील गन्ना किसानों ने परंपरागत खेती से इतर गन्ना और अदरक की सहफसली खेती की ओर रुख किया है। ये खेती पूरी तरह मशीनीकृत और वैज्ञानिक पद्धति पर है। इसमें लागत कम और मुनाफा अधिक हो रहा है। डीसीओ खुशीराम ने रक्षपाल सिंह के इमलिया कृषि फार्म का भ्रमण किया। रक्षपाल सिंह ने गन्ना किस्म को-0118 के साथ सहफसली के रूप मे अदरक की बोआई की है। इसमें गन्ने की दो कतारों को 8.5 फीट (लगभग 2.6 मीटर) की दूरी पर लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.