लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- गोला गोकर्णनाथ। महेशपुर रेंज और थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में एक गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई करने के दौरान बाघ के शावक देखे जाने से हड़कंप मच गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके से भागने लगे। शावकों संग बाघिन की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों और किसानों में दहशत है। दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की महेशपुर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम अजान निवासी कपिल,सोबरन,रामपाल वर्मा, नीरू, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 9 बजे इमलिया गांव के पूरव सरायन नदी के किनारे गन्ने के खेत में छीलाई करने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में बाघ के शावक दिखाई दिए। एक शावक गन्ने के खेत से बाहर निकलकर बाहर आ गया थोड़ी देर इधर उधर घूमने के बाद फिर गन्ने के खेत में छिप गया। फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.