बागपत, अप्रैल 26 -- छपरौली कस्बे में शुक्रवार को गन्ने के खेत में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास कर रहा किसान उसमें झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार की दोपहर में कस्बा निवासी रोशन पुत्र दरियाव अपने गन्ने के खेत के पास पड़े कुडे व सुखी खरपतवार को जला रहा था। इस दौरान तेज हवा होने के कारण आग गन्ने के खेत में लग गई। किसान रोशन ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जब तक परिजन खेत पर पहुंचे तो किसान की जलकर मौत हो गई थी । किसान के परिजन मृतक को घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.