सीतापुर, जून 6 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली तहसील के कलवारी कला गांव में यूकेलिप्टस के पत्ते जलाते समय किसान रूपलाल यादव (62) की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। रूपलाल अपने पांच बीघा खेत में गए। वहां दस दिन पहले काटे गए यूकेलिप्टस के पेड़ों के बिखरे पत्तों को इकट्ठा कर जलाने लगे। आग की लपटें पड़ोस के खेत में लगी गन्ने की पत्ती तक पहुंच गईं। गन्ने की पत्ती को बचाने के प्रयास में वह खुद आग की चपेट में आ गए। तेज धुएं के बीच उनका दम घुट गया। शोरगुल सुनकार ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से उन्हें महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल अजय दुबे ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.