बिजनौर, अगस्त 13 -- जिले में आई बाढ़ से करीब18 हजार हेक्टेयर गन्ने के रकबे में पानी भर गया है। गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों को जागरुक कर रहे हैं कि खेतों में पानी न भरने दें। सम्भव हो तो पानी निकालते रहे। अगर कुछ दिन पानी भरा रहा तो 10 से 15 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित हो सकता है। साथ ही रेट रॉट बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा। जिले में करीब ढ़ाई लाख हेक्टेयर में गन्ने का रकबा है। जिले में बाढ़ आने से जिले के लोगों को काफी परेशानी हुई। फसलों को नुकसान हुआ तो काफी मकान गिर गए। जिले में आई बाढ़ से किसानों की फसलों में पानी भर गया। जिले भर में करीब 18 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल में बाढ़ का पानी घुस गया था। अब करीब 8 हजार हेक्टेयर में बाढ़ का पानी गन्ने के खेतों से निकल गया है। अगर गन्ने की फसल में ज्यादा दिन पानी भरा रहा तो रेड रॉट बीमारी लगने का खतरा बढ़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.